सहारनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक, गैंग बनाकर अपराध करने वालों पर हो गैंगस्टर की कार्रवाई
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार शाम 5:00 बजे आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन मे दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट में यथाशीर्घ चार्जशीट दाखिल करने तथा जिन प्रकरणों में गैंग बनाकर अपराध सम्पादित किये गये हो, उनमें गैंगस्टर की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।