बाराबंकी जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव में फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर हुआ, जब बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था।