पलिया: पलिय नगर की सड़कें बदहाल, विकास कार्य पर सीमा से बाहर उठे सवाल
नगर पालिका परिषद पर वित्तीय नियमों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगा है। जहां एक ओर नगर के लोग टूटी सड़कों, गड्ढों और जलभराव से परेशान हैं, वहीं नगर पालिका का फंड नगर सीमा से बाहर ग्राम टेहरा देहात में सड़क निर्माण पर खर्च किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 के अनुसार पालिका की निधि केवल नगर के भीतर ही खर्च की जा सकती है।