🚨 नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों पर हल्द्वानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च!
हल्द्वानी में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोपों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मामले में एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत अन्य लोगों पर लगे आरोपों के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर निष्पक्ष जांच, पीड़िता की सुरक्षा और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की गई।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भी महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का �
Haldwani, Nainital | Nov 17, 2026