हनुमानगढ़: झालावाड़ जिले में राजकीय विद्यालय की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत के मामले में डीईओ ने की भवनों की स्थिति की जांच
झालावाड़ जिले में राजकीय विद्यालय के भवन की छत गिरने से सात विद्यार्थियों की मौत के बाद राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर और सतर्क हो गई है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बठला ने राजकीय विद्यालयों के भवनों की स्थिति का निरीक्षण किया ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में बैठ सकें।