रामगढ़: संत इग्नासियुस स्कूल कुंडपानी में स्कूल दिवस का आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा
रामगढ प्रखंड के संत इग्नासियुस स्कूल कुंडपानी में शुक्रवार को स्कूल दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर संजय गिद्ध, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ प्रार्थना, दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ।