जलालाबाद: गांव दुलरा मई में दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला से की गई मारपीट व घर से निकाला, थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुलरामई निवासी महिला ज्योति पत्नी धर्म सिंह ने थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया बह मूल रूप से आजमगढ़ जिले की रहने वाली है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव दुलरामई में धर्म सिंह के साथ हुई है।उनके पिता ने सामर्थ अनुसार दान दहेज दिया था। पति अब एक लाख रुपए एवं मोटरसाइकिल की मांग कर रहा है।