शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे खरसांवा थाना अंतर्गत ग्राम रानी पोखर सटे जंगली क्षेत्र में अवैध देशी शराब भट्टी को पुलिस ने नष्ट किया. साथ ही करीब 150 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे महुआ,जावा और केमिकल के साथ साथ शराब तैयार करने वाले सामान भी बरामद किया गया