पन्ना: PWD की बड़ी कार्रवाई: सुस्त ठेकेदारों पर कसा शिकंजा, बैंक गारंटी जब्त और ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी!
Panna, Panna | May 24, 2026 पन्ना में निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर PWD ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। कार्यपालन यंत्री जे.पी. सोनकर के कड़े एक्शन से हड़कंप मच गया है। 8 ठेकेदारों की बैंक गारंटी जब्त कर 50 लाख से अधिक की राशि राजसात की गई है, जबकि घटिया काम करने वाले 9 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है।