कांके: राँची पुलिस के द्वारा सिर कटा शव का शिनाख्त कर हत्याकांड में शामिल पत्नी संग प्रेमी को किया गिरफ्तार।
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2026 रांची पुलिस ने बुंडू थाना अंतर्गत बरामद हुए अधजला और सिर कटा शव मामले का खुलासा किया। मंगलवार को 2 बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने रांची समाहरणालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि अवैध प्रेम संबंध में महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।