बिंदकी: बिंदकी कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में दो भाइयों ने पुलिस से की शिकायत, निजी भूमि पर जबरन सड़क निर्माण का आरोप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में शनिवार को दिन में 11:30 बजे बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी राजा राम तथा प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्रगण स्व सूरजदीन ने संयुक्त रूप से अधिकारियों से शिकायत किया कि कुछ लोग जबरन उनकी भूमिधरी जमीन पर सड़क का निर्माण कर रहे है। यह भी आरोप लगाया कि मना करने पर अपशब्द बोल कर मारपीट करने की बात कही।