इटावा: इकदिल इलाके के नेशनल हाईवे पर प्राइवेट बस ट्रक से टकराई, हादसे में कंडक्टर समेत 4 लोग घायल; पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 इकदिल इलाके के नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे प्राइवेट बस ट्रक से टकरा जाने से कंडक्टर समेत 4 लोग घायल हुए। मामले में बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस बलिया से दिल्ली जाते समय ओवरटेक के प्रयास में ट्रक से टकरा गई। घटना में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।