कोलायत: कोलायत थाने में युवक के साथ मारपीट और नगदी छिनने का आरोप, झझु की घटना पर मामला दर्ज
कोलायत थाना क्षेत्र में कार सवार युवक के साथ मारपीट कर चांदी की चेन, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवादी मनोजदास पुत्र पदमदास साध ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई को दोपहर करीब 12:45 से 1:20 बजे के बीच आरोपी अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के पास लाकर खड़ी कर दी।