भरतपुर: भरतपुर जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान, खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी
भरतपुर जिले में लगातार खाद की किल्लत ने किसानों को गहरी चिंता में डाल दिया है। फसलों के सीजन के बीच खाद की अनुपलब्धता ने हालात को गंभीर बना दिया है। मंगलवार को नदबई में खाद को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में किसान अलग-अलग दुकानों और जगहों पर खाद के लिए धक्के खाते नजर आए।