भरतपुर: गंभीर नदी में डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
हिम्मत सिंह पुत्र रघुवीरसिंह गुर्जर गाँव सालाबाद की गंभीर नदी में डूबने की सूचना मिलने पर तुरंत ही बयाना स्थित एसडीआरएफ टीम को रवाना किया गया। एसडीएम बयाना, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार बयाना द्वारा मौके पर जाकर स्थिति देखी गई। देर शाम तक एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की 2 बोट द्वारा रेस्क्यू के प्रयास किए जा रहे है।