भरतपुर: पीएनबी मंडल का एमएसएमई आयोजन 25 जुलाई को होगा
भरतपुर। पंजाब नेषनल बैंक मंडल कार्यालय की ओर से 25 जुलाई को एक विशेष एमएसएमई सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान अंचल प्रमुख राजेष भौमिक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सुदृढ वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।