भरतपुर: जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भरतपुर कांग्रेस ने आज कलेक्टर कमर चौधरी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लूटपाट, हत्या, बलात्कार और बजरी माफियाओं के आतंक बढ़ता जा रहा है। भरतपुर का युवा बेरोजगार घूम रहा है। इसलिए सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।