दमोह: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: जिले के 256 श्रद्धालु वैष्णो देवी-अमृतसर रवाना, राज्यमंत्री लोधी ने दिखाई हरी झंडी
Damoh, Damoh | May 19, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन से मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 256 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से वैष्णो देवी और अमृतसर के लिए रवाना हुए। प्रदेश के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान श्याम शिवहरे, प्रताप नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।