चाचौड़ा: बोरखेड़ा मार्ग पर धरनावदा पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ चाचौड़ा के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
Chachaura, Guna | May 28, 2026 गुना में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा बोरखेड़ा बेलखेड़ी गांव के रास्ते पर 28 मई को चाचौड़ा के 2 गांजा तस्कर श्यामबाबू भील ग्राम मोरियाखेड़ी और बहादुर सिंह राजपूत ग्राम बरबटपुरा थाना चाचौड़ा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, दोनो के कब्जे से करीब ₹60000 का 3 किलो अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित कुल ₹1.10 लाख का मसरूका जप्त करके दर्ज किया।