कानपुर: कल्याणपुर में नशे की हालत में सड़क किनारे लेटे सिपाही ने किया ड्रामा, वीडियो वायरल
कल्याणपुर में रेलवे स्टेशन के बाइक स्टैंड के पास सड़क किनारे नशे की हालत में लेटे सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नशे की हालत में सिपाही ने हाई वॉल्टेज ड्रामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही फिर भी नहीं माना। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।