कानपुर: युवा चौपाल के जरिए युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, BJYM जिलाध्यक्ष ने केशव नगर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
केशव नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण अंकित गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव के पहले युवा चौपाल लगाएगा। चौपाल के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।