कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और चोरी की चार बैटरी बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है।