हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सुमेरपुर कस्बे के गीता वाटिका परिसर में मंगलवार को भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) अविनाश सिंह चौहान रहे, जबकि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे