हरदा: हरदा फाइल वार्ड में कार चालक ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही बुजुर्ग की मौत, गोद में बैठा बच्चा दूर जा गिरा
Harda, Harda | Jan 21, 2025 एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के वक्त जिया उल हसन अपने एक वर्षीय पोते को खिला रहे थे, तभी टिमरनी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर घर की दीवार को तोड़ दिया।आज 21 जनवरी शाम 6:30 जिला अस्पताल में बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।