हरदा: रामानंद नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 2 बच्चे, महिलाओं ने घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर की मुआवज़े की मांग
Harda, Harda | Jan 21, 2025 शहर के रामानंद नगर में हाईटेंशन लाइन से दो बच्चों के झुलसने की घटना के बाद रामानंद नगर की महिलाओं ने आज 21 जनवरी 3 बजे घंटाघर चौक पर धरना दिया। सोमवार शाम को पतंग उड़ाने के दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। दोनों बच्चों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 9 वर्षीय दिव्यांश राठौर को भोपाल रेफर कर दिया गया है।