मुज़फ्फरनगर: उज्जवल राणा केस पर भड़की BKU तोमर, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग, कहा- ये सिर्फ मौत नहीं, शिक्षा व्यवस्था की नाकामी
बुढ़ाना डीएवी कॉलेज के छात्र उज्जवल राणा की आत्मदाह घटना ने पूरे जिले में उबाल ला दिया है। इसी को लेकर भाकियू तोमर ने डीएम कार्यालय पहुंची और सीएम योगी आदित्यनाथ तथा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि उज्जवल की मौत सिर्फ एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की करारी नाकामी है।