बेरमो: फुसरो ओवरब्रिज के पास शराब की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी
Bermo, Bokaro | Oct 31, 2025 बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो ओवरब्रिज के पास एक शराब की दुकान में चोरी की वारदात का मामला शुक्रवार समय लागभग सुबह साढ़े दस बजे सामने आया है।गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी नकदी के साथ-साथ कई शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली।