साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत
साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार करीब शाम 3:00 बजे नारायण चौक के समीप एनएच 74 पर ट्रक और बाइक के जोरदार टक्कर में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक की पहचान राजू राम के रूप में बताया गया है।