कोंडागांव: कोंडागांव चुखलपुटी बाईपास में पत्थरबाजी की घटना, मार्ग में लगा जाम, वाहन चालकों में दहशत का माहौल
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत चिखलपुटी बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर स्थित बाईपास मार्ग में आज शुक्रवार रात लगभग 9 बजे अज्ञात उपद्रवियों द्वारा वाहनों पर अंधाधुंध पत्थरबाजी किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि बाईपास मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों पर अचानक पत्थर फेंके गए, जिससे अनेक वाहनों