बजाग में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
जनपद पंचायत सभागार में आकांक्षी विकासखंड बजाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत डिंडौरी श्री दिव्यांशु चौधरी ने की।
बैठक में कार्यक्रम के 38 संकेतकों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई और योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, टीबी मरीजों और विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा गया।
हर घर नल-जल, अनाज भंडारण, स्व-सहायता समूह, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्वच्छता और एफएमडी वैक्सीनेशन सहित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
#Dindori #Bajag #AspirationalBlock #NITI_Aayog #DistrictAdministration #GoodGovernance #Health #Education #WomenEmpowerment #Development #MadhyaPradesh
#collectordindori
#jansampark
Dindori, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026