कांके: सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा ने किया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | May 4, 2026 सदर अस्पताल में रविवार दोपहर करीब एक बजे अग्नि सुरक्षा सप्ताह का एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शुभारंभ किया। इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष का थीम सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज रखा गया है।