जांजगीर: शराब पीने के विवाद में दोस्त के पिता की हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर किया डंडे से हमला
तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपी उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी।