महमूदाबाद: महमूदाबाद ब्लॉक में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सौगात, विधायक ने बांटे सहायक उपकरण
ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशा मौर्य ने 55 लाभार्थियों को साइकिल व कुछ को श्रवण यंत्र वितरित किए। मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बैग किट भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।