झाझा: चुनाव को लेकर सोहजाना में बने एसएसटी चेक पोस्ट पर चला सघन वाहन जांच अभियान
Jhajha, Jamui | Oct 13, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे सोहजाना पुराने प्रखंड कार्यालय के समीप एसएसटी चेक पोस्ट पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने झारखंड और बंगाल से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की। बड़े वाहनों की डिक्की, सीट व सवार लोगों की तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।