टीकमगढ़ जिले में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस लाइन परिसर में मां की बगिया नमक सुसज्जित हरित उद्यान का विकास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक द्वारा परिसर में 10000 से अधिक पौधों का सफल रोपण एवं संरक्षण किया गया है।