कोडरमा: बजरंग नगर में ट्रैक्टर हादसा, तालाबनुमा गड्ढे में पलटने से टला बड़ा हादसा
झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर में सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाबनुमा गड्ढे में पलट गया। हादसे के वक्त चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क लंबे समय से जर्जर है और गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं।