पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना पर तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड से तीन पिकअप वाहन में लोड मवेशी को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बिहार से मवेशी की तस्करी कर इसे कोडरमा के रास्ते दूसरे जगह लेकर जाया जा रहा है जिसके बाद एसपी ने यह कार्रवाई की हैतिलैया पुलिस के द्वारा मवेशी लोड वाहन को कब्जे में लिया।