कोडरमा: असनाबाद में छठी समारोह में गए परिवार के घर से चोर 3 लाख नकद व 30 सोने की ज्वेलरी लेकर फरार
तिलैया थाना क्षेत्र के डीएन सिंह कैंपस (अमृत नगर) असनाबाद निवासी अनिल साव के घर में रविवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। परिवार के सभी लोग छठी समारोह में गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया।चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखे लगभग 3 लाख रुपये नकद, करीब 30 सोने की ज्वेलरी, तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।