शाहपुर: फसल बचाने के लिए खेत में बिखेरे जहरीले मक्का के दानों से पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत
Shahpur, Betul | Jul 24, 2026 शाहपुर वन परिक्षेत्र की डूडर-काजली बीट में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत का मामला सामने आने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। जंगल से लगे एक खेत में पांच मोर मृत अवस्था में मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू की। मौके पर खेत की मेड़ के पास जंगल की ओर मक्का के दाने बिखरे मिले, जिनमें जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका जताई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया।