कन्नौज: 13 जुलाई को जिले में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 52 हजार से अधिक मामलों पर होगी सुनवाई - लवली जायसवाल विधिक सचिव
जनपद कन्नौज में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सचिव लवली जायसवाल ने लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दी है। जिला न्यायालय समेत कई स्थानों पर एक साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही होगी। इस लोक अदालत में 52 हजार से अधिक मामलों को चिन्हित किया गया है जिसपर सुनवाई की जाएगी।