बल्देवगढ़: तालाब में डूबने से हुई मौत, मृतक का पोस्टमार्टम बल्देवगढ़ CHC में किया गया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत गनेशपुरा में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को बल्देवगढ़ CHC पहुंचाया।जहां पर डॉक्टरों के द्वारा मृतक संतोष रैकवार निवासी कुड़ीला के शव का पोस्टमार्टम किया गया।मृतक के भाई नत्थू ने बताया कि मृतक संतोष रैकवार चार दिन पहले अपनी ससुराल गनेशपुरा आया था।