कोल: अलीगढ़ पुलिस में तैनात 2 दरोगा और 1 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत्त, SSP ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देकर दी विदाई
Koil, Aligarh | Mar 31, 2026 अलीगढ़ पुलिस में तैनात दो दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। महीने की आखिरी तारीख को सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुलाया गया। इस दौरान एसएसपी के द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिह्न दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए विदाई दी है।