नाला: सालुका में उत्तम मंडल की हत्या को लेकर भाजपा बिंदापाथर मंडल की बैठक, 20 जनवरी को मसाल जुलूस का ऐलान
Nala, Jamtara | Jan 17, 2026 उत्तम मंडल हत्याकांड को लेकर भाजपा बिंदापाथर मंडल की बैठक उ0 विद्यालय परिसर में अपराह्न4 बजे मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में सालुका क्षेत्र के उत्तम मंडल की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया| जिला अध्यक्ष सुमित सरन ने शेष आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की|