जमुई: 50 की उम्र में दूसरी शादी, पहली पत्नी को घर से निकाला: जमुई में न्याय के लिए भटकती महिला
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौथा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों के पिता ने 50 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी रचा ली। इस घटना के बाद पहली पत्नी ने न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होने का आरोप लगाया है। पीड़िता सरोज देवी, बुधवार 3 बजे समाहरणालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन सौंपा।