हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने सुलझाई अंबेडकर मार्केट निवासी युवक की मौत की गुत्थी, मृतक की प्रेमिका को किया गिरफ्तार
बहादराबाद थाना पुलिस ने अंबेडकर मार्केट निवासी युवक की मौत की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया था।