हरिद्वार: जनपद में 22 जनवरी को बंद रहेंगी मीट और शराब की सभी दुकानें, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जारी किया आदेश
हरिद्वार जनपद में 22 जनवरी को मीट और शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मनगर हरिद्वार में भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए डीएम द्वारा जनपद में शराब और मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया।