पहाड़ी: पहाड़ी में मारपीट और पथराव के मामले में 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने मारपीट,पथराव और घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,भोरी गांव में 27 मई 2026 की रात हुई घटना के मामले में मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू की गई। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।