खुरई: घर में अकेली पाकर 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, देहात थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Mar 10, 2024 देहात थाना क्षेत्र के कोहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की दोपहर को लगभग 3 बजे गांव के पवन कुर्मी ने छेड़खानी की। घटना के समय वह घर पर अकेली थी उसके मम्मी पापा खेत पर काम करने गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।