चूरू: रामगढ़िया दरवाजा के पास बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Sep 27, 2026 चूरू के रामगढ़िया दरवाजा के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गर्विता गंभीर घायल हो गई। घायल छात्रा को मौके पर मौजूद युवक राहुल निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उपचार शुरू किया।