कुशेश्वरस्थान पूर्वी | कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय रामनवमी उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न अखाड़ों में खिलाड़ियों ने नुमाइशी खेलों का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के पूजा स्थलों पर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा